Saturday, June 6, 2015

मेरी सांस जरा रुक के चली है अभी

दिल में एक लहर सी उठी है अभी
कोई ताज़ा हवा चली है अभी
आके मिल जा जरा एक बार अब तो
मेरी सांस जरा रुक के चली है अभी
--मन--

मुझे कौन जानता था

कौन जानता था मुझे
तेरी आशिकी से पहले
तेरा शुक्रिया ,तेरे नाम ने
बना दी मेरी जिंदगी ,फ़साना

जाने ये कैसा दर्द है?


जाने ये कैसा दर्द है?
जब भी कम होता है
बेजान सा हो जाता हूँ

तुम जब तब आकर
इस दर्द को बढ़ाती रहना
क्युकी
वैसे तो भगवान हूँ
ये दर्द नहीं होता
तो इंसान सा हो जाता हूँ

जाने ये कैसा दर्द है?
जब भी कम होता है
बेजान सा हो जाता हूँ।




के मेरी ईद हो जाए

ज़माने भर के चाँद से
मेरा क्या वास्ता
के मेरा चाँद दिख जाए
के मेरी ईद हो जाए
--मन--

शक तो दीवाने को भी है के

शक तो दीवाने को भी है के
कही ये मोहब्बत
एकतरफा न हो
पर तुम इंकार न करना
और इक़रार भी नहीं
तेरे इंकार का गम
और इक़रार की ख़ुशी
दोनों ही जानलेवा है
दीवाने के लिए

तू जो कभी कहा नहीं

तू जो कभी कहा नहीं
वही सुनने की चाहत में
जिए जा रहा हूँ
वर्ना सांस तो
तभी रुक गयी थी
जब पहली बार
तेरा दीदार हुआ था

Saturday, March 28, 2015

तू आग है

for saina nehwal on her achivment as world no.1
----------------------------------------------------------
तू आग है
पानी है तू
सच तो ये है के
भारत की बिटिया सयानी है तू
तू बढ़ती जा
कमाल पे कमाल करती जा
पर याद रखना ये भारत है
क्रिकेटर्स जैसा*मान*तो  कभी नहीं मिलेगा तुझे
पर तू आगे बढ़ती जाना बस
बिना  रुके बिना थके
60करोड़ बेटियो की कहानी है तू
उनकी आकांक्षाओं की रवानी है तू
तू आग है
पानी है तू.....