Tuesday, May 16, 2017

तेरी छुअन.... पुनर्जीवन चाहता हूँ

ना कोई वादा 
ना क़सम चाहता हूँ
ताउम्र तुम्हें चाहते रहना..बस 
सनम चाहता हूँ
तुमसे बात हो जाती है
लगता है जी रहा हूँ
वरना तो बेजान सा पत्थर हूँ
तेरी छुअन.... पुनर्जीवन चाहता हूँ

बेटी ,तुझे पंछी बनना है (kavita)


पंछी बनना है तुझे
आकाश में स्वच्छंद उड़ना है

किसी और की नहीं
बस अपने मन की सुनना है

माडर्न तो बनना है मगर 
माडर्न बुराइयों से बचना है


केवल शरीर और मन से ही नहीं
आत्मा में भी सुंदर बनना है


अनगिनत रुकावटें होंगी राह तेरी 
पर तुझे सत्य राह ही चुनना है 

तू पापा की प्यारी वाली बेटी है
तो बस आगे ही आगे बढ़ना है


पंछी बनना है तुझे
आकाश में स्वच्छंद उड़ना है


किसी और की नहीं
बस अपने मन की सुनना है।


#बेटी #beti
----------------------------------------------------------------------------------------
प्रिय मित्रों ,
मैं आपका ह्रदय से आभारी हूँ की
आपका स्नेह मुझे लगातार मिल रहा है 😇
कृपया आप मेरी और भी कहानियाँ और कवितायें पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग
manojgupta707.blogspot.com  पर आये,  FOLLOW करें
और प्रार्थना है की आप मेरा ये ब्लॉग अपने परिवार और मित्रों से भी सांझा करें 😊
------------------------------------------------------------------------------------------

Wednesday, May 10, 2017

एक अंधेरे कोने में पड़े...

एक अंधेरे कोने में पड़े
हर पल ये गुहार... लगाई मैंने
के साँस रूकती है मेरी
क्यूँ ये सज़ा पायी मैंने
कुछ तो समझो
के 25 साल की तपस्या है मेरी
निस्वार्थ प्यार किया...
कोई पाप नहीं किया मैंने
तेरा ख़ूबसूरत जिस्म जो सबकी..
आरज़ू होगा शायद
रूह को जाना..जिस्म तो कभी ठीक से ..देखा नहीं मैंने
तेरी ख़ुशबू महकाए
मेरे जीवन-रेगिस्तान को
यही एक छुईमुई सी उम्मीद
बस है उगाई मैंने...
एक अंधेरे कोने में पड़े
हर पल ये गुहार... लगाई मैंने
के साँस रूकती है मेरी
क्यूँ ये सज़ा पायी मैंने...
-मन 🌙🌹

Monday, May 1, 2017

फ़क़त एक गुज़ारिश है मेरी..

फ़क़त एक गुज़ारिश है मेरी.. ज़ानेजाना तुमसे
जब तुम मिलोगी तब
चेहरे की जर्द लकीरों को नहीं
इस ख़ूबसूरत दिल को देख लेना
चेहरे पे कुछ झाँइयाँ तेरे इंतज़ार की
तो कुछ ग़मे-रोज़गार की है
रूह को देख लेना
इस बेडौल शरीर को नहीं
कुछ क़ुसूर मेरी बेपरवाही का सही
तो कुछ ...तेरे इश्क़ में गुज़रते अनगिनत सालों का असर भी तो है
खिचड़ी बालों को तो ज़रूर से इग्नोर कर देना तुम
कुछ उम्र के है..
कुछ बेंइंतिहा इश्क़ के..
तो कुछ तुझे याद करते करते फ़ना हुए जाते है ..😊
-मअन 🌙🌹

Monday, April 17, 2017

तू "अभय" है

तू "अभय" है
बस इतना ही समझ 
जो तेरा है

तुझे ख़ुद ढूँढता आएगा
तू बस निश्चल,निर्मल,निर्भय बने रहना
आस और कर्मण्यता के बोहोत पास
और पाप से दूर ..
बोहोत दूर..

-मन

सूरज जैसा धरती को करता है वैसे वाला प्यार ..

सूरज जैसा धरती को करता है
वैसे वाला प्यार
ना कोई आशा..
ना अपेक्षा..
ना ही इंतज़ार..
वैसे वाला प्यार
करोड़ों सालो से हर पल..हर क्षण जलते रहना
और धरती को ऊष्मा..प्रकाश..जीवन देते रहना
वैसे वाला प्यार
जानते हुए की धरती निष्ठुर है..
और निर्मम भी...
और बेपरवाह
फिर भी अपनी ही धुन में मग्न..प्रेम-मय रहना
वैसे वाला प्यार
सूरज जैसा धरती को करता है
वैसे वाला प्यार
ना कोई आशा..ना अपेक्षा..ना ही इंतज़ार..
वैसे वाला प्यार।
-मन 🌙🌹
(ये कविता मेरे दोस्त अरुण से हुयी बातचीत से उपजी है। अरुण को साधुवाद 😊🙏💐)

Wednesday, February 22, 2017

हर गुफ़्तगू के शुरू..

सब जान के अनजान बनी रहती हैं 

परेशान करती हैं
हर गुफ़्तगू के शुरू..
मोहतरमा सवाल करतीं हैं 
प्यार करते हो? .मगर क्यूँ??
...ये ख़याल करती हैं 

कैसे समझाऊँ उन्हें...मेरे प्यार के हैं
जामिन कुल 3 बेदर्द गवाह
एक वो ख़ुद..बे-परवाह
एक मैं.. बेबस, बेहया 
और एक अदद मेरा खुदा 

सब जान के अनजान बनी रहती हैं 
परेशान करती हैं
हर गुफ़्तगू के शुरू..
मोहतरमा सवाल करतीं हैं 
प्यार करते हो? .मगर क्यूँ??
...ये ख़याल करती है।