Sunday, June 28, 2020

स्वप्निल-पंख


कपडे पुराने हैं तो क्या
दिल में नए अरमान हैं
रास्ते पथरीले ,पैर नंगे
मेरे हौसलों चट्टान हैं

कदम दर कदम आगे बढूँगी मैं
बढ़ना पडेगा कायनात को साथ
ये बेदर्द जालिम जख्म मिले जो
मेरे स्वप्निल-पंख समान हैं

एक बार जो परवाज़ भरी अब मैंने
छू लूँगी यूहीं आसमान को तेरे
मेरा इरादा उससे भी कहीं आगे
मेरा बुलंद स्वाभिमान है

कपडे पुराने हैं तो क्या
दिल में नए अरमान हैं
रास्ते पथरीले ,पैर नंगे
मेरे हौसलों की उड़ान है।

#बचपन #bachpan , manojgupta0707.blogspot.com
Writer- Manoj Gupta









Tuesday, June 23, 2020

विधवा ,( कहानी ), 10


"अनुज आपने ये क्या किया ?
ये आपने माँ को क्या बोल दिया
माँ का फोन आया था
बहुत दुखी थी वो
अनुज बरसों बाद शायद मेरी जिंदगी में कुछ अच्छा होने को है
अंकुर मुझसे शादी करना चाहता है
क्या आप मुझे खुश नहीं देखना चाहते ?
आपकी जिंदगी सुनहरी है अनुज
उसमे मेरे विधवा जीवन का दाग मत लगाइये
लाखो लडकियां आएंगी आपके लिए
कुंवारी,सुन्दर
आपके काबिल "
सरला फोन पर लगातार बोले जा रही थी

अनुज चुपचाप सुने जा रहा था
सरला का एक-एक शब्द दर्द में डूबा हुआ था
और फिर सरला ने फोन रख दिया

उस दिन की बातचीत के बाद सरला ने अनुज का फोन उठाना ही बंद कर दिया था
अनुज की बेचैनी बढ़ती जा रही थी
तो एक दिन उसने गाड़ी उठाई और पहुंच गया गुरूजी के आश्रम में
सरला उसे अचानक आया देख हैरान थी
और अनुज का हुलिया देख वो और भी परेशान हो गयी थी
दाढ़ी बढ़ी हुयी थी
कपडे बेमेल थे
चेहरा उतरा हुआ
"अनुज आप    आप ठीक तो हैं ?
ये क्या हाल बना रखा है आपने
आप बीमार हैं क्या ? "
बेचैनी से पूछा था सरला

"नहीं सरला मैं तुम्हारे बिना बिलकुल ठीक नहीं हूँ "
"तुम मान जाओ ना "
"मैं खुश रखूंगा तुम्हें "- बेचारगी के अंदाज़ में बोल रहा था अनुज

"अनुज आखिर आपने मुझे मजबूर कर दिया है
अपने जीवन का वो काला सच बताने के लिए
ये सुनने के बाद आप खुद मुझसे नफरत करने लगोगे "
"मैंने ये सच आज तक किसी को नहीं बताया
आपको बता रहीं हूँ "

"मैं एक अनाथ हूँ
मुझे नहीं पता मेरे माँ बाप कौन थे
अनाथाश्रम में पली
वहां सब लड़कियों के साथ व्यभिचार होता था
मेरे साथ भी हुआ
सरला नीचीं नज़रें किये धीरे-धीरे बोले जा रही थी
और अनुज का दिल डूबता जा रहा था
"अठारह की हुयी तो एक सामूहिक विवाह उत्सव में मेरी भी शादी कर गयी
पति उम्र में काफी बड़े थे
पर अच्छे थे
पर शराब और हर तरह के नशे के आदी थे
मैंने बहुत समझाया ,
नहीं मानते थे
एक दिन शराब के नशे में सड़क दुर्घटना में मारे गए
मैं एक बार फिर बेघर हो गयी
और फिर गुरूजी के इस विधवाश्रम में आ गयी
यहीं माँ से मुलाकात हुयी थी
और वो मुझे आपके घर ले आईं थी "

सरला और अनुज दोनों खामोश अपने में ही गुम थे
कुछ देर बाद सरला उठी और अपने कमरे की ओर चलने लगी
मन शांत था
चेहरे पे मुस्कराहट थी
जो वो पता करना चाहती थी
पता चल गया था
आखिर बड़ी मुश्किल से तो वो बंधनों से आज़ाद हुयी थी
अब क्यों बंधें वो किसी नए बंधन में ?
जिसमे उसे बस देना ही देना है
वो भी सामने वाले के आदेश पर
रहमोकरम पर
यहाँ कोई उससे कुछ नहीं पूछता
उसको उसके अतीत के हिसाब से जज नहीं करता
यहाँ सबकी अपनी ही एक दुःख भरी कहानी है
और फिर
आज यहां सब कुछ तो है उसके पास
रहने को घर, संगी-साथी और सबसे बढ़कर
"आज़ादी "
अपने मन से जीने की
मन का करने की

और रहा शरीर का सुख
तो उसका क्या है
जब मन चाहा
जरा हाथ बढ़ाया और ले लिया

और फिर सरला ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा।

Writer-  Manoj Gupta , manojgupta0707.blogspot.com



विधवा ,( कहानी ), 9


कुछ दिनों से शारदा जी अनुज में अजीब सा बदलाव नोटिस कर रहीं थीं
ना वो ठीक से खा रहा था
ना हँसता खिलखिलाता था
बस गुमसुम सा अपने कमरे में घुसा रहता
बात करने से बात तो करता पर बस हाँ-हूँ वाली बातचीत
शारदा जी से रहा न गया
एक दिन उन्होंने पूछ ही लिया
"अनुज सच-सच बता ये क्या है ?
कहीं तू कोई ड्रग्स वगैराह .... "

अनुज फीकी सी हंसी हँसा था
"क्या माँ आप भी ना
नहीं माँ कोई ड्रग्स-फ्रूग्स नहीं करता "
"आपका बेटा हूँ
आपको इतना भी विश्वास नहीं है क्या "

"फिर क्या बात है ?"
शारदा जी आज छोड़ने वाली नहीं थीं

"माँ मुझे सरला से प्यार है ? "
धीरे से बोलै अनुज ने

"तुझे
तुझे सरला से
तुझे पता है क्या कह रहा है तू ? "
शारदा जी चिंतित स्वर में बोली थी
अनुज चुप ही रहा
वो दोनों कुछ देर चुपचाप बैठे रहे
कुछ देर बाद भी सरला जी ही बोली
"अनुज वो विधवा है
किसी की पत्नी थी वो
मालूम है ना ? "
कुँवारी नहीं है वो "

"तो माँ मैं भी कहाँ कुंवारा हूँ "
अनुज ने धीरे से कहा था

"क्या
क्या कहा तूने ?
फिर खुद ही जाने क्या समझते हुए शारदा जी बोली थी
"अनुज तू लड़का है
तुझे सब माफ़ है
पर वो किसी और की बीवी थी
झूठी थाली है वो "

अनुज का मन तो चाहा की माँ को बता दे के उस थाली को आपके बेटे ने भी चखा है माँ
पर शर्म कहें या अपना अपराध कहने से बचना ,
अनुज इस बात पर चुप ही रहा
"सब जान कर भी मैं सरला से शादी करना चाहता हूँ माँ "

"तू पागल हो गया है अनुज
ये शादी नहीं हो सकती "
"कभी नहीं हो सकती "
सरला जी गुस्से में उठकर अपने कमरे में चली गयी
और उन्होंने उसी गुस्से में सरला को फोन मिलाया।

Writer-Manoj Gupta,   manojgupta0707.blogspot.com





Monday, June 22, 2020

विधवा ,( कहानी ), 8


"अनुज,
अक्सर कोई देहलीज का पत्थर भी ,
जो हमारे घर के बाहर
बरसों,
यूहीं उपेक्षित सा पड़ा रहता है
हम नज़र भर के उस पत्थर को देखते भी नहीं 
पर जैसे ही कोई और आकर कह दे की 
"मैं ये पत्थर ले लूँ "
तो तुरंत हमें सारे जहां की खूबियां उसी पत्थर में दिखाई देने लगती हैं 
बस यही आपके साथ हुआ है "
दुखी मन से सरला ने फोन पर कहा 
अनुज हतप्रत सा रह गया , वो गुस्से में बोला
"क्या कहना चाहती हो तुम सरला साफ़-साफ़ कहो "
"साफ़ बात ये है की
आज आप मुझे कह रहे हो की मैं अंकुर से शादी से इंकार कर दूँ
पर क्यों ?
सरला ने सीधा सवाल किया था
"क्युकी
क्युकी मैं
मैं तुमसे प्यार करता हूँ सरला
हाँ मैं तुमसे प्यार करता हूँ "
अनुज ने इतना कहकर जैसे राहत की सांस ली थी
ये वो बात थी जो अनुज खुद भी ना तो समझ पा रहा था
ना ही खुद से भी कह पा रहा था

"क्युकी आप मुझसे प्यार करते हो ?
प्यार ?
अरे अनुज पर जब में आपके घर में थी
आप ने तो ठीक से बात तक नहीं की मुझसे
प्यार तो बहुत बड़ी बात है
प्यार का मतलब भी मालूम है आपको ?
केवल घर का काम करना
शरीरों का मिल जाना प्यार नहीं होता
प्यार बहुत पवित्र चीज़ होती है
कहना बहुत आसान है ,
प्यार
पर निभाना ........."
इतना कहकर सरला ने फोन काट दिया था
अनुज वहीं खड़ा देर तक सरला की बातों का मतलब सोचता रहा

 Writer- Manoj Gupta,  manojgupta0707.blogspot.com

विधवा ,( कहानी ), 7


"अनुज ,
मैं आश्रम वापिस जा रही हूँ
रात जो हुआ
तुम खुद को दोष मत देना
शायद मैं ही सालों से उपेक्षित थी
तुमने ज़रा सा सहारा क्या दिया....
पर अब इस घर में मेरा रहना ठीक नहीं
सो मैं जा रही हूँ
-सरला "

अनुज देर से सोकर उठा था
टेबल पे उसका नाश्ता रखा था
और सरला की ये चिठ्ठी
माँ आने वाली थी तो
उसने जल्दी से चिठ्ठी को जेब में रखा
सरला को फोन मिलाया
बंद था
अनुज ने फटाफट नाश्ता किया
और माँ की प्रतीक्षा करने लगा

"पर अनुज वो अचानक कैसे चली गयी ?
वो भी अकेली
मेरे आने की वेट भी नहीं की उसने
मुझसे तो मिल कर जाती "
आते ही शारदा जी चिंचित स्वर में बोल रही थी
"अब माँ ये तुम उसी से फोन करके पूछ लो
मुझसे तो सुबह-सुबह बोली की
आश्रम की,
गुरूजी की बहुत याद आ रही है
जा रही हूँ
माँ जाने नहीं देंगीं
इसलिए बिना मिले जा रही हूँ "
अनुज ने एक सांस में कई झूठ बनाये
और शारदा जी को निरुत्तर कर दिया

शारदा जी गहन सोच में पड़ गयी थी
सरला का फोन मिलाया, बंद था
आश्रम में फोन किया तो पता चला सरला अभी वहाँ पहुँची नहीं थी
फिर शारदा जी सफर से थकी आईं थी
तो आराम करने अपने कमरे में चली गयी

शाम को सरला ने  शारदा जी को फोन किया
"माफ़ कीजियेगा माँ
पर अचानक मन उजाड़ सा हो गया था
सो चली आयी
हफ्ते-दस दिन  में आ जाउँगीं
आप मेरी चिंता ना करे "
शारदा जी के बहुत मनाने-समझाने के बाद भी सरला तुरंत आने को नहीं मानी

और अगले दिन से शारदा जी के तो सारे घर के व्यवस्था ही जैसे बिगड़ गयी थी
उन्हें ना कोई रसोई का सामान जगह पर मिल रहा था
न घर का कोई काम हो पा रहा था
खाना फिर वही पहले की तरह कच्चा-पक्का बन रहा था
दस-पंद्रह दिनों में ही घर पहले की ही तरह बिखरा-बिखरा सा हो गया था
साफ़ दिख रहा था की कोई बहुत ही गुणी व्यक्ति घर से चला गया है
सरला का सेवा-भाव,
उसकी मेहनत ,
उसका प्यार ,
उसकी साधना
शारदा जी और अनुज दोनों पर अलग-अलग असर डाल रही थी
सरला की कमी दोनों को खूब खल रही थी
सरला जी तो हर समय ये बात अनुज से कहती ही रहती थी की
सरला ऐसी थी,
सरला वैसी थी ,
तू उसे जाकर ले आ
पर अनुज,
अनुज तो कुछ कह भी नहीं सकता था
जब तक सरला थी
अनुज ने ढंग से कभी सरला से बात भी नहीं की थी
और जाते-जाते जो हुआ था
उसके बारे में अनुज बिलकुल भी समझ नहीं पा रहा था की वो क्या था ?
क्या वो बस जिस्म था
या उसमे कहीं कोई आत्मा भी थी
या कोई प्यार भी था
अनुज को नहीं पता चल रहा था
बस इतना था की वो बेचैन था सरला के जाने से
इधर सरला को गए एक पूरा महीना हो गया था
घर फिर साफ़ रहने लगा था
अच्छा खाना बनाने वाले एक महाराज भी मिल गए थे
जिंदगी पहले की तरह हो गयी थी
पर अनुज के मन की ये बेचैनी थी की ख़त्म ही नहीं हो रही थी

और एक दिन
शारदा जी ने अनुज को बताया की पड़ोस की उनकी सहेली शान्ति जी सरला के बारे में पूछ रहीं थी
"अब ये शांति आंटी को सरला का क्या पूछना है ?"
अनुज ने खाना कहते-कहते माँ से पुछा था
"अनुज वो शांति चाहती है की अंकुर और सरला का ...."
शारदा जी ने बात अधूरी छोड़ दी थी
अनुज के हाथ का कौर हाथ में ही रह गया
"माँ आपको पता है वो अंकुर कैसा है ?"
"वो ठीक नहीं है सरला के लिए "
"उसका चरित्र ठीक नहीं है "
अंकुर गुस्से में आपा खो बैठा था
और खाना बीच में ही छोड़कर गुस्से में अपने कमरे में चला गया
शारदा जी सोच रही थी की अगर अंकुर में कुछ कमी-बेशी है भी तो क्या
लड़का है और थोड़ी-बहुत कमी-बेशी तो लड़कों में चलती है
और सरला भी कौन दूध की धुली है
विधवा है
अंकुर तो एहसान ही करेगा सरला पर।

Writer- Manoj Gupta , manojgupta0707.blogspot.com

रेखा ,दा मिरांडा क़्वीन (short story)



रेखा ,दा मिरांडा क़्वीन
अब ये तो पता नहीं की उसका असली नाम रेखा था या कुछ और
पर इतना जरूर है की पूरा मिरांडा कॉलेज उसे रेखा ही बुलाता था
क्युकी फिल्म स्टार रेखा उन दिनों खूबसूरती का दूसरा नाम थी, (यूँ तो आज भी हैं :) )
और इधर अपनी रेखा के भी कॉलेज में खूबसूरती और जहानत के जबरदस्त चर्चे थे
जहाँ एक ओर रेखा गज़ब की खूबसूरत थी
वही दूसरी ओर पढ़ाई , स्टेज, ड्रामा, म्यूजिक सबमे अव्वल
उसका नाम किसी स्पर्धा में होने पर नहीं बल्कि ना होने पे सबको आश्चर्य होता था
हर तरह के म्यूजिक फेस्टिवल्स,कॉम्पिटिशंस, इंटरकॉलेज डिबेट्स ,
मतलब की हर वो एक्टिविटी जो 1975 के मिरांडा कॉलेज और दिल्ली युनिवेर्सिटी में होती थी
उसमे रेखा का होना जैसे लाज़मी था
और जीतना भी


इधर "नेशनल म्यूजिक फेस्टिवल" आनेवाला था
इस बार "मिरांडा हाउस" कॉलेज ने दिल्ली युनिवेर्सिटी को रिप्रेजेंट करना था
तो कॉलेज म्यूजिक टीचर मिसेज शेरोन ने रेखा और उसके पूरे ग्रुप को हिदायत दी थी की
इस बार ये कॉम्पिटिशन उन्हें ही दिल्ली के लिए यानि उनकी मिरांडा कॉलेज टीम को ही जीतना है
रेखा और उसके ग्रुप की लडकियां जी-जान से इस कॉम्पिटिशन की तैयारियों में लग गए
दिन-रात म्यूजिक रेहर्सल्स चल रही थी
गाने बनाये जा रहे थे
फुल ऑन तैयारियां थी
तभी एक दिन एक टीम मेंबर रागिनी ने रेखा को खबर दी की
इस बार हरियाणा की टीम बहुत जबरदस्त है
रेखा पहले तो हँसी
"हरियाणा की टीम और म्यूजिक"
"अच्छा मज़ाक है "
पर जब रेखा ने उस टीम के कुछ म्यूजिक पीस सुने तो वो चौंकी
"यार ये इतना अच्छा म्यूजिक हरियाणा टीम का , कैसे ? "
"यार एक लड़का है करन ,
लंदन से म्यूजिक पढ़ के आया है
उसी ने ये म्यूजिक बैंड बनाया है
मतलब कमाल ही कर दिया है "- रागिनी उत्साह से बोली थी
"ए रागिनी तू हमारी टीम  में है या उस गंवार करन की टीम में "
"कुछ भी बोलती है "- रेखा ने चिढ़ के जवाब दिया था

और फिर "नेशनल म्यूजिक फेस्टिवल" का दिन भी आ गया
दिल्ली का परफॉरमेंस लाजवाब था
देर तक तालियां और वन्स मोर ,वन्स मोर का शोर हो रहा था
अचानक एक अनजान हैंडसम लड़का स्टेज पर चढ़ा
और रेखा से हाथ मिलाते हुए बोला
"यू आर दा मोस्ट ब्यूटीफुल थिंग ऑन दिस स्टेज "

रेखा मंत्रमुग्ध सी उसे देखती हुयी स्टेज से नीचे उतर गयी
अब हरियाणा का परफॉरमेंस था
और तब रेखा को पता चला की ये तो वही था
लंदन रिटर्न हरियाणा बॉय "करन "


अगले दिन कॉलेज में चर्चा ये नहीं था की कॉम्पिटिशन किस टीम ने जीता
बल्कि इस बात का चर्चा था की
फेस्टिवल ख़त्म होने के बाद सबने रेखा और करन को हाथों में हाथ डाले
फेस्टिवल ऑडोटोरियम से बाहर निकलते देखा था
मिरांडा हाउस हार्ट थ्रोब रेखा और लंदन रिटर्न हरियाणा बॉय करन
एक नयी प्रेम कहानी की शुरुआत हो गयी थी


रेखा और करन अब रोज़ मिलने लगे थे
कभी कॉलेज कैंपस में
कभी बोट क्लब
कभी बुद्धा गार्डन
कभी किसी मूवी हॉल में
उनका प्यार , उनका साथ बढ़ता जा रहा था





कॉलेज का फाइनल ईयर चल रहा था
अब बस कुछ ही दिन का कॉलेज बाकी था
रेखा और करन बुद्धा गार्डन में बैठे थे
दोनों चुप थे
कुछ उदास से भी थे
अचानक करन बोल पड़ा
"तुम मेरे छोटे शहर में एडजस्ट कर पाओगी ? "
रेखा ने हैरानी से उसकी तरफ देखा था
और हंसकर बोली थी
"हाँ , पर क्या तुम मेरे बड़े से नखरे उठा पाओगे ? "
फिर दोनों खिलखिला के हॅंस दिए थे



और फिर शुरू हुआ वही सोशल ड्रामा
जो हर प्रेम कहानी में होता है
घरवालों का इंकार
परिवारों में तकरार
रोना-धोना
भूख हड़ताल
घर से निकाल देने की धमकी
भाग कर शादी ना कर लें का डर
इत्यादि इत्यादी
पर सब व्यर्थ
ना उन्हें मानना था ना वो दोनों माने

और फिर सब कुछ सुन्दर,सुखद शांत हो गया
सारे तूफ़ान जैसे थम से गए थे
और वो ही हुआ जैसा रेखा और करन चाहते थे



और फिर जून 1977 की एक शाम
रेखा और करन अपने हनीमून के लिए
श्रीनगर डल लेख पर एक शिकारे "कश्मीर की कली " में बैठे थे
करन ने बनारसी साड़ी में सजी,
अपनी दुल्हन बनी रेखा की फोटो खींचते हुए फिर से कहा था

"रेखा देअर इज सो मच ब्यूटी हेयर
बट यू आर दा मोस्ट ब्यूटीफुल थिंग हेयर ,इन दिस मोमेंट "

और रेखा और करन  एक दूसरे की आँखों में देख कर मुस्कुरा दिए थे।

writer-manoj gupta , manojgupta0707.blogspot.com

विधवा ,( कहानी ), 6


"सरला बेटी ,
बेटी मुझे आज रात यहीं आश्रम में रुकना पड़ेगा
अरे वो गुरूजी आज पूरा दिन व्यस्त रहे
उनके दर्शन नहीं हो पाये
फिर आज रात यहां भजन संध्या भी है
अब ये सब साथ गयीं पड़ोसनें हैं ना
ये कह रहीं हैं की
सुबह गुरु जी के दर्शन करके ही वापिस लौटेंगें "
"ठीक है ना बेटी ? "
शारदा जी ने फोन पर सरला से कहा

" कोई बात नहीं माँ आप निश्चिन्त रहें
आप सुबह आराम से आ जाइये
और गुरूजी को मेरा भी प्रणाम कह देना माँ "
सरला ने इतना कहकर फोन रख दिया
और रात के खाने की तैयारी में जुट गयी
अक्सर तो वो रोज़ एक सब्जी माँ की पसंद की
और एक सब्जी अनुज की पसंद की बनाती थी
पर अब माँ नहीं थी तो
आज पूरा खाना ही अनुज की पसंद का ही बना दिया
अनुज को फोन किया तो पता चला की वो भी आज थोड़ा लेट आएगा
शायद आज सरला कुछ थकी थी तो
टीवी देखते-देखते कब उसकी आँख लग गयी
उसे होश ही नहीं रहा
उसकी आँख खुली घंटी की लगातार तेज़ आवाज़ से
सरला हड़बड़ा के भागी और जल्दी से दरवाज़ा खोला
ये अनुज ही था , झल्लाया सा बोला था
"कितनी देर से बैल बजा रहा हूँ "
"वो आँख लग गए थी "
"आपका खाना लगाऊँ ? "
सरला सकुचाते हुए बोली थी
"नहीं पहले दो गिलास एकदम चिल्ड ठंडा पानी दे दो "
और हाँ खाने में क्या है ? -अनुज बोला
"जी मंचूरियन  और फ्राइड राइस "
सरला का ये बोलना था की अनुज तो बहुत खुश हो गया
वो हँसकर बोला
" अरे फिर तो जल्दी लाओ बहुत भूख लगी है "
अनुज का बच्चो सा उतावलापन देख सरला भी मुस्कुरा भर दी
खाना टेबल पे लगा के वो अपने कमरे में जाने लगी तो अनुज बोला
"तुम भी यहीं खा लो "
"जी मैंने खा लिया आप खा लीजिये  "- सरला कहकर अपने कमरे में चली गयी
"अजीब लड़की है
इसे कभी खाना खाते ही नहीं देखा
पता नहीं कब खाती है ,क्या खाती है "
अनुज मन ही मन बुदबुदाया
फिर उसने टीवी पे मनपसंद मूवी लगाईं
जेब से व्हीस्की क्वार्टर निकाला ,
ठन्डे पानी में मिलाया और फिर इत्मीनान से
आनंद से
मूवी, मंचूरियन , फ्राइड राइस ,व्हीस्की
वो देर तक पीता रहा था

अचानक सरला शायद पानी लेने बाहर आयी थी
या फिर टीवी की तेज़ आवाज़ सुनकर
"आज आप फिर पी रहे हैं ? "
"आपको ये शोभा नहीं देता अनुज "
"ये शराब आपकी सेहत, कर्रिएर , परिवार सब ख़त्म कर देगी
आपके बिना माँ का क्या होगा ? "
सरला बड़े ही दुखी स्वर में लगातार बोले जा रही थी
और अब इतना चिल्लाकर सरला वहीं बैठकर रोने भी लगी थी
अनुज हैरान सा सरला को देख रहा था
इतना तो कभी नहीं बोलती थी सरला
तो आज क्या हुआ
और इसमें रोने वाली कौनसी बात है
अनुज रोती  हुयी सरला के पास आ बैठा
और उसकी पीठ सहलाने लगा
उसके बाल ठीक करने लगा
सरला फिर से बोले जा रही थी
"एक बार उजड़ चुकी हूँ
इस शराब का भयानक सच देखा है मैंने
फिर नहीं देख पाउंगी
मैं चली जाउंगी
वापिस
वहीं आश्रम में "
अनुज उसे सांत्वना देने के लिए बोलने लगा
"तुम ठीक कहती हो
आज के बाद नहीं पियूँगा
बस तुम अब चुप हो जाओ "
अनुज ने प्यार से सरला के बालों को चूमा
फिर माथे को
और फिर जैसे भावनाओ का एक तूफ़ान सा बह निकला
अनुज बेतहाशा चूमे जा रहा था सरला को
जैसे ही सरला को होश आया
सरला ने मनुहार करना शुरू किया
"ये आप क्या कर रहे है अनुज
ये ठीक नहीं है
ये गलत है
प्लीज ये ना करें
नहीं अनुज "
पर अनुज ने महसूस कर लिया था की सरला की बातों में
विरोध कम था झिझक ज्यादा थी
उसका शरीर कुछ और चाह रहा है
मन कुछ और
और सोच-समझ सरला से कुछ और बुलवा रही है
तो अनुज बिना रुके सरला को लगातार चूमता रहा
सहलाता रहा
इधर सरला का विरोध भी धीमा और धीमा होता गया था
अब सरला ने जैसे समर्पण कर दिया था
बरसों की प्यासी नदी थी
और समंदर खुद मिलने आया था
तो वो भी बह गयी
निर्बाध .....

राइटर-मनोज गुप्ता , manojgupta0707.blogspot.com